Newswahni

तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी लड़ेगी चुनाव किससे होगा गठबंधन…



जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी ‘जन शक्ति जनता दल’ के विस्तार की बड़ी घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य राज्यों में भी चुनावी मैदान में उतरेगी। उत्तर प्रदेश और दिल्ली MCD चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद अब तेज प्रताप ने बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

तेज प्रताप अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पार्टी की भूमिका का विस्तार करना चाहते हैं। तेज प्रताप बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद पार्टी को राष्ट्रीय पटल पर मजबूत करने की रणनीति में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब ऐलान किया है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी में उतरेगी।

हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी- तेज प्रताप 

जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी, यह तय है। गठबंधन की बात चल रही है और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में बता दिया जाएगा।” वहीं, जब पत्रकारों ने तेज प्रताप से सवाल किया कि ममता बनर्जी चुनाव आयोग को घमंडी और बेईमान बता रही है, इस पर आप क्या कहेंगी? जवाब में तेज प्रताप ने कहा, कौन घमंडी है और कौन बेईमान है, वो चुनाव के बाद पता चलेगा।

JJD के विस्तार पर तेज प्रताप का फोकस

पार्टी सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप यादव संगठन विस्तार पर जोर दे रहे हैं। बिहार में हालिया चुनावी नतीजों के बाद JJD अब उत्तर प्रदेश (2027 विधानसभा चुनाव) और पश्चिम बंगाल के अलावा दिल्ली MCD चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। हालांकि पार्टी की स्थिति अभी बिहार में भी मजबूत नहीं है। ऐसे में यह घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे लालू प्रसाद यादव परिवार से अलग राह चुनने के बाद तेज प्रताप की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top