Newswahni

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग सारा सामान हजार नकद जलकर राख लाखों का नुकसान…




मुजफ्फरपुर में पारू थाना क्षेत्र के कपड़फोड़ा गांव में बुधवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार की मंजू देवी (35 वर्ष), जो लखींद्र राम की पत्नी हैं, ने बताया कि आग शाम करीब दस बजे लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आग से घर में रखा पलंग, पांच कुर्सियां, दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल गेहूं और बैंक से निकाले गए 10,000 रुपये नकद जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top