Newswahni

आधी रात मंदिर का झंडा तोड़ने पर विवाद सारण में समुदायों के बीच तनाव पुलिस ने गांव में किया कैंप…




सारण में आधी रात मंदिर पर लगे ध्वज और झंडे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर के पास जमा हो गए, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंच बीच-बचाव किया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर कैंप किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व शब-ए-बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। मंदिर परिसर में लगे पताका और झंडे को नुकसान पहुंचाया स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्व शब-ए-बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लगे पताका और झंडे को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मंदिर पर पत्थरबाजी भी की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। घटना की जानकारी फैलते ही दोनों समुदायों के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आपसी कहासुनी और विवाद बढ़ गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. रातभर पेट्रोलिंग करती रही पुलिस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गड़खा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और रातभर पेट्रोलिंग जारी रही। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच की और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। सदर SDPO रामपुकार सिंह SDM नीतेश कुमार दोनों पक्ष के बुद्धिजीवी लोगो के बीच एक स्थानीय स्तर पर बैठक कर मामले को शान्त कराते हुए असामाजिक तत्वों की पहचान करने की जिम्मेदारी दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top