Newswahni

बेतिया से लापता बच्ची दिल्ली से बरामद पुलिस परिजनों के साथ ला रही बेतिया पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा…




बेतिया के कुमारबाग से लापता हुई पांच नाबालिग किशोरियों को दिल्ली के आनंद विहार से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बेतिया पुलिस अब इन किशोरियों को उनके परिजनों के साथ बेतिया वापस ला रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित किया था। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सदर डीएसपी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। एसपी ने टीम को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किशोरियों को हर हाल में खोजा जाए। गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच को आधार बनाया सदर डीएसपी विवेक दीप के कुशल मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच को आधार बनाया। इसमें मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, टावर डंप और अन्य तकनीकी इनपुट का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस टीम दिल्ली तक पहुंची। अथक प्रयासों के बाद, पुलिस ने दिल्ली के आनंद विहार से सभी पांचों नाबालिग किशोरियों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top