Newswahni

मोतिहारी पुलिस ने तेल कटवा गिरोह का खुलासा किया नेशनल हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरफ्तार…




मोतिहारी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले ‘तेल कटवा’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में ढाबों और पेट्रोल पंपों के पास खड़े ट्रकों से लगातार डीजल चोरी की सूचनाएं मिल रही थीं। चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में कोटवा और डुमरियाघाट थाना की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने डुमरियाघाट पुल के पास छापेमारी की। इस दौरान चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ चारों अभियुक्तों को मौके से पकड़ा गया। सुनसान जगहों पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे सुनसान जगहों पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। वे ट्रक चालकों और ढाबा मालिकों को हथियार का भय दिखाकर डीजल लूटते थे। चोरी किए गए डीजल को वे अलग-अलग स्थानों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लगभग 245 लीटर चोरी का डीजल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और डीजल चोरी में प्रयुक्त विशेष औजार बरामद किए हैं। गिरोह वारदातों को अंजाम देने और आने-जाने के लिए बरामद स्विफ्ट डिजायर कार का उपयोग करता था। संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से NH-27 पर ट्रक चालकों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी और डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top