Newswahni

काश समय रुक जाता मैं आपको अजित पवार को यादकर बेटे जय ने खास तस्वीरों के साथ शेयर किया भावुक पोस्ट…



महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के निधन को आज सात दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इस दुखद घटना पर आज तक कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। 66 साल के अजीत पवार का विमान बुधवार सुबह (28 जनवरी, 2026) पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी पांचों लोगों की मौत हो गई थी। अब उनके बेटे जय पवार ने पिता की याद में बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है।

अजित पवार के छोटे बेटे जय ने पिता को यादकर खास तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया है। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से जय पवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है वो साफ जाहिर हो रहा है।

अजित पवार को यादकर जय का भावुक पोस्ट

पोस्ट में जय पवार ने लिखा है, “आपकी बहुत याद आती है, पापा। काश समय रुक गया होता… मैं आपको कसकर गले लगा लेता और हमेशा ऐसे ही रहता। बहुत याद आ रही है, पापा।”  इस पोस्ट में जय ने जो पुरानी तस्वीरें शेयर की है,उसमे वो पिता को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक पोज देते में खड़े हैं। जय ने यह पोस्ट मराठी में लिखा है।

 सुनेत्रा पवार बनी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम

अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हो गया है। पूरा परिवार और समर्थक इस दुख की घड़ी में एकजुट हैं। इधर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उनकी जगह महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम का पद संभाल लिया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पुणे और बीड जिलों का पालक मंत्री भी नियुक्त किया। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं है।  

इस बीच, हादसे की जांच जारी है। ब्लैक बॉक्स बरामद हो चुका है और विमान सुरक्षा, मौसम तथा अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। विपक्षी दलों ने कुछ सवाल भी उठाए हैं, लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है। यह हादसा उस समय हुआ था जब अजित पवार निकाय चुनाव के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त उनका प्लेन क्रैश हुआ था। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top