Newswahni

बेगूसराय में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार लाख का ब्राउन शुगर बरामद बरौनी जंक्शन पर धराया बदमाश…




बेगूसराय में गुप्त सूचना पर किए गए कार्रवाई में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार की टीम ने करीब 24 लाख के ब्राउन शुगर को बरामद किया है। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह सफलता बरौनी जंक्शन पर किए गए कार्रवाई में मिली है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार (PSNCB) के विशेष अभियान दल को गुप्त मिली थी कि एक अंतरराज्यीय तस्कर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर आ रहा है। वह बिहार में बाहरी राज्य से मादक पदार्थ का परिवहन करता है। युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा सूचना के आधार पर बरौनी राजकीय रेल थाना और विशेष कार्य बल बिहार के सहयोग से मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार की टीम ने घेराबंदी कर दिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए बरौनी रेलवे स्टेशन कैंपस में एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ कर जांच किया गया। बदमाश के पास से करीब 23.49 ग्राम कोटा (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया। जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 24 रुपए है। आरोपी के पास से 1 मोबाइल भी बरामद किया गया। जिसका तकनीकी अनुसंधान चल रहा है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ चल रही है। कार्रवाई में शामिल मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने लोगों से अनुरोध किया है कि ड्रग तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए MANAS हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत संपर्क करें। यह 24 घंटा उपलब्ध टोल-फ्री सेवा है, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top