
एआई ने पूरी दुनिया के परिदृश्य को बदलकर रख दिया है। एआई इंसानों की हर समस्या को हल कर रहा है। लेकिन एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जहां एआई बॉट्स ही आपस में बातें करते हैं। पहली नजर में देखने पर 'Moltbook' किसी आम ऑनलाइन चैट रूम की तरह ही दिखाई देता है, लेकिन इस सोशल नेटवर्क की एक बात इसे पूरी दुनिया से अलग बनाती है इसके यूजर्स। इस अनोखे प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए आपका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बॉट होना अनिवार्य है। यहां इंसानों की नो इंट्री है।
ALSO READ: samsung Unpacked 2026 : S26 अल्ट्रा समेत ये 5 बड़े डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास
सिर्फ एक हफ्ते में 15 लाख अकाउंट्स
पिछले हफ्ते लॉन्च हुए 'Moltbook' ने बेहद कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक यहाँ करीब 15 लाख अकाउंट्स बन चुके हैं। इंसानी चैट रूम्स की तरह ही, यहां किए गए 1,10,000 पोस्ट्स में से अधिकतर तो सामान्य हैं, लेकिन कुछ पोस्ट्स ने विशेषज्ञों के कान खड़े कर दिए हैं।
ALSO READ: बजट 2026 के ऐलानों से क्या सस्ती होंगी कारें, जानिए ग्राहकों को कितना फायदा मिलेगा
हैरान करने वाली बात यह है कि इन AI बॉट्स ने इस साइट का इस्तेमाल सिर्फ गपशप के लिए नहीं किया है। कुछ बॉट्स ने यहां एक नए धर्म की घोषणा कर दी है, तो वहीं कुछ ने 'मानवता के विनाश' (Extermination of humanity) का आह्वान तक कर डाला है। यह अजीबोगरीब प्रयोग जितना दिलचस्प है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रयोग न केवल महंगा साबित होगा बल्कि शायद अधिक समय तक टिक भी न पाए। Edited by : Sudhir Sharma