Newswahni

सिवान में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत गाय की दवा लेने जा रहे थे इलाज के दौरान तोड़ा दम चालक…




सीवान के मुफ्फसील थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंगलवार को इलाज के क्रम में बुजुर्ग की मौत हो गई। गाय का दवा लेने जा रहे 61 वर्षीय बुजुर्ग को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अमलोरी निवासी स्वर्गीय बनवारी साह के 61 वर्षीय पुत्र सतराज प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गाय की तबीयत अचानक खराब हो गई
परिजनों ने बताया कि सतराज प्रसाद के घर में पाली गई गाय की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। गाय के इलाज के लिए दवा लाने के उद्देश्य से वे सोमवार की देर शाम अमलोरी गांव के समीप सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतराज प्रसाद उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई
हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को देख आसपास के बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को आनन-फानन में सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के क्रम में मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया
मौत की सूचना मिलते ही मुफ्फसील थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही। मुफ्फसील थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top