Newswahni

नालंदा में एग्जाम हॉल में बिगड़ी छात्र की तबीयत गणित का पेपर देने पहुंचा था अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा मॉडल अस्पताल में…




नालंदा जिले में मंगलवार को इंटर परीक्षा के दूसरे दिन एग्जाम हॉल में अचानक एक छात्र की हालत बिगड़ गई। बेहोश होकर गिर पड़ा। हालांकि वीक्षकों की सूझबूझ से छात्र को समय पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सकी। घटना पीसीपी इंटर कॉलेज, सोहसराय परीक्षा केंद्र की है। छबीलापुर निवासी रामदेव चौधरी के बेटे अंकित कुमार पहली पाली में गणित की परीक्षा देने पहुंचे थे। प्रश्न पत्र वितरण के कुछ ही मिनट बाद अचानक छात्र को घबराहट महसूस हुई। इसके बाद वह अपनी सीट पर ही चक्कर खाकर गिर पड़ा और बेहोश हो गए। एग्जाम हॉल में मौजूद अन्य छात्रों के बीच हड़कंप मच गया, लेकिन वीक्षकों ने स्थिति को संभाला।
एंबुलेंस से भेजा अस्पताल घटना की सूचना तुरंत परीक्षा नियंत्रक को दी गई। बिना देर किए एंबुलेंस बुलाई गई और अचेत अवस्था में छात्र को बिहार शरीफ सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) भेजा गया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। अंकित कुमार की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि परीक्षा के दबाव, तनाव या शारीरिक कमजोरी के कारण यह घटना हो सकती है। दूसरे दिन शांत रहा माहौल परीक्षा के पहले दिन कुछ केंद्रों पर अव्यवस्था और हंगामे की सूचना मिली थी, लेकिन दूसरे दिन पूरे जिले में शांतिपूर्ण रहा। अंकित कुमार की इस घटना को छोड़कर मंगलवार को किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय खबर नहीं आई। जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। नालंदा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें बिहार शरीफ में 31, हिलसा अनुमंडल में 05 और राजगीर अनुमंडल में 04 केंद्र शामिल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top