![]()
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन है। पहली पाली में मैथ्स की परीक्षा हो रही है। समस्तीपुर में 79 सेंटर्स पर कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को एंट्री दी गई। पहले दिन की सख्ती के बाद मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्र निर्धारित समय पर पहुंचे। जिस कारण कहीं भी भगदड़ जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। मिल्लत अकादमी में जूते-मोजे गेट पर ही खुलवा लिए गए। इस परीक्षा केंद्र पर सोमवार को लेट से पहुंचने पर एक परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिली थी, काफी देर तक गेट पर ही रोती रही। चेकिंग के बाद एग्जाम हॉल में भेजा गया उधर शहर के गल्फ फील्ड माध्यमिक उच्च विद्यालय में बनाए गए सेंटर पर भी सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। यहां सिर्फ छात्राओं के लिए ही सेंटर बनाया गया है। परिसर में एंट्री के बाद बनाए गए अस्थाई जांच रूम में लड़कियों की जांच की गई। फिर उन्हें परीक्षा हॉल में भेजा गया। 79 परीक्षा केंद्रों पर 64335 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम इंटर परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में कुल 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 64355 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 34513 छात्र और 29842 छात्राएं शामिल हैं। समस्तीपुर मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 34 परीक्षा केंद्र लड़कों के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि 16 केंद्र लड़कियों के लिए है। जिले के पटोरी में 9, रोसड़ा में 14 और दलसिंहसराय में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसको लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। तीन लेयर में सुरक्षा की व्यवस्था है। अधिकारियों की टीम अलग-अलग केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
Source link