Newswahni

मां गई थी गांव बाप ने नाबालिग बेटी से दिनों में बार किया रेप पीड़िता ने जब हैवानियत का दर्द किया बयां तो…


Minor Rape Case

Minor Rape Case | Image:
shutterstock

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ही अपनी ही बच्ची के लिए हैवान बन गया। एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता के पास खुद को सबसे ज्यादा महफूस मानने वाली बिटिया अपने ही पिता की हैवानियत का शिकार हो गई। उसका आरोप है कि मां की गैरमौजूदगी में करीब दो हफ्तों के भीतर आरोपी पिता ने उसका 4 से 5 बार यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकियां दी। पहले तो वो डर के कारण चुप रही, लेकिन अपनी छोटी बहन की सुरक्षा को लेकर परेशान बच्ची ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और थाने का रुख किया।

पत्नी की गैर-मौजूदगी में बेटी संग की दरिंदगी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 14 साल की नाबालिग लड़की 1 फरवरी को अपने दोस्त के माता-पिता (जो उसके मकान मालिक भी हैं) के साथ पहाड़गंज पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां उसने मां के अपने गांव बिहार जाने के बाद पिता द्वारा लांघी मर्यादा के बारे में बताया। उसने पुलिस के सामने बताया कि कैसे उसके पिता ने उसके साथ कई बार दरिंदगी की।

सो रही थी बच्ची, तभी जबरन किया दुष्कर्म

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे वो अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। तभी उसके पिता ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर चुप कराया।

दो हफ्ते में 4 से 5 बार किया रेप

पीड़िता ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि आरोपी ने पिछले 10 से 15 दिनों में उसके साथ 4 से 5 बार ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। अब तक वो डर के मारे चुप थी। क्योंकि आरोपी पिता पहले से ही उसे और उसकी मां को बेरहमी से मारता-पीटता रहा है। लेकिन छोटी बेटी की सुरक्षा की चिंता ने उसे थाने की दहलीज पर कदम रखने को मजबूर कर दिया।

मामले में FIR हुई दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, मामले में जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई है और धारा 183 BNS के तहत उसके बयान किए गए।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद क्राइम टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी सबूत इकट्ठा किए। उन्होंने पीड़िता के कपड़े, बिस्तर की चादर समेत कई और सामान कब्जे में लिए। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही उगला कि उसने इस बारे में किसी से कुछ भी नहीं कहने के लिए बेटी को धमकाया था। फिलहाल पुलिस मामले में अत्यधिक जांच में जुटी हुई है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: हिंदू बन नौकरी का झांसा, फिर गैंगरेप और देह व्यापार! अजफरुल की कहानी
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top