![]()
पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित नवनिर्मित विधायक फ्लैट परिसर में एल एंड टी कंपनी के केबल में अचानक आग लग गई। तारों में आग लगते ही तेज चिंगारी निकलने लगी। पटाखें जैसे आवाजें उठने लगी। जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के वक्त परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने चिंगारी देखी। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, समय रहते प्रशासन हरकत में आ गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग ने एहतियातन पूरे इलाके की बिजली काट दी, ताकि किसी तरह का बड़ा नुकसान न हो। बताया गया कि केबल के कवर तार में आग लगी थी, जिससे शॉर्ट-सर्किट हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया, जबकि बिजली विभाग के इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त केबल को हटाने का काम शुरू किया। देखें कुछ तस्वीरें… नया केबल लगाया जा रहा विद्युत विभाग ने पुराने जले हुए केबल को हटाकर नया केबल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल की जाएगी। घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई इस घटना से फ्लैट परिसर में रहने वाले लोगों में डर का माहौल जरूर बन गया। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
Source link