Newswahni

पसराहा पर हादसा पंचायती राज के चार कर्मी घायल अररिया से पटना जा रहे थे प्रशिक्षण में शामिल होने…




खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। एक कार और मैजिक वैन की आमने-सामने की टक्कर में पंचायती राज विभाग के चार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल गोगरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान अररिया निवासी राहुल कुमार गुप्ता (33 वर्ष), पटना निवासी अन्नू कुमारी (32 वर्ष), रानीगंज, अररिया निवासी बेबी भारती (32 वर्ष) और फारबिसगंज, अररिया निवासी ऋतु कुमारी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। राहुल कुमार गुप्ता स्व. गुरदेव साह के पुत्र हैं, अन्नू कुमारी अजय कुमार की पत्नी हैं, बेबी भारती आशीष कुमार की पत्नी हैं, और ऋतु कुमारी सुरेश रजक की पुत्री हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी घायल पंचायती राज विभाग में अकाउंटिंग पोस्ट पर कार्यरत हैं। वे 2 जनवरी से 4 जनवरी तक पटना में आयोजित एक प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अररिया से पटना जा रहे थे। पसराहा के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही मैजिक वैन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायल राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि वे विभागीय प्रशिक्षण के लिए पटना जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top