Newswahni

एक्ट को लागू करने की मांग आज पटना यूनिवर्सिटी के हजारों छात्रों का प्रदर्शन गांधी मैदान तक निकालेंगे पैदल मार्च…




UGC रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पटना यूनिवर्सिटी के छात्र आज शहर में पैदल मार्च निकालेंगे। यह मार्च पटना कॉलेज से गांधी मैदान की ओर जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में सभी SC, ST, OBC छात्रवास के छात्र मौजूद रहेंगे। मंडल 2.O छात्र युवा संघर्ष समिति यूजीसी रेग्युलेशन एक्ट 2026 को आंदोलन की घोषणा की थी। आज अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को यूनिवर्सिटी-कॉलेज में भेदभाव रोकने वाले UGC के नए नियम पर रोक लगा दी थी। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन है। सुप्रीम कोर्ट ने UGC एक्ट पर लगाई थी रोक UGC के नए कानून का नाम- ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026’ था। इसके तहत कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में SC, ST और OBC छात्रों के खिलाफ जातीय भेदभाव रोकने के लिए कई निर्देश दिए गए थे। नए नियमों के तहत, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने का निर्देश दिया गया। ये टीमें SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों को देखेंगी। नए नियमों को लेकर सवर्ण छात्रों का विरोध सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्थानों में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए हैं। हालांकि, सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स का आरोप है कि UGC ने जाति आधारित भेदभाव की गैर-समावेशी परिभाषा अपनाई है और इससे कॉलेजों में अराजकता पैदा होगी। सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स का आरोप है कि नए नियमों में सवर्ण छात्र ‘स्वाभाविक अपराधी’ बना दिए गए हैं। इनसे उनके खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को UGC के नए नियम पर रोक लगाने पर कहा कि नियमों के प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं। इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। UGC के 2012 के नियम में बदलाव के बाद 13 जनवरी 2026 को इसे जारी किया गया था। स्टूडेंट्स का एक तबका इसे जरूरी बता रहा था, जबकि दूसरा विरोध में था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top