Newswahni

Bhagalpur Inter Exam Begins Feb 2; 40,200 Students, 59 Centers


बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। भागलपुर में 59 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 40,200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्

.

छात्राओं के लिए बनाए गए केंद्रों को फूल और बैलून से सजाया गया है। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों का फूल देकर और चंदन-टीका लगाकर स्वागत किया गया है। परीक्षा का तनाव कम करने के लिए मिठाई भी दी गई।

तीन लेयर में सुरक्षा

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तीन स्तर पर जांच की गई। केंद्र में प्रवेश के समय जांच और वीडियोग्राफी की गई। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले हॉल में भी जांच की गई। इसके बाद केंद्राधीक्षक और उड़नदस्ता दल की ओर से औचक जांच की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुबह 9 बजे के बाद एंट्री नहीं

जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में कम से कम दो वीक्षक मौजूद रहेंगे। परीक्षा संचालन के लिए जिले में कुल 2201 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीईओ ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले पहुंचें।

प्रथम पाली में सुबह 9 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा। द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वीक्षक के रूप में तैनात शिक्षकों की ओर से योगदान नहीं देने पर परीक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य खराब होने के बहाने पर मेडिकल बोर्ड से जांच भी कराई जा सकती है।

अब जानिए कहां कितना केंद्र

कुल परीक्षा केंद्र- 59

सदर अनुमंडल- 40

नवगछिया अनुमंडल- 10

कहलगांव अनुमंडल- 9़

सीसीटीवी कैमरे- 400

कुल परीक्षार्थी- 40,200

कला- 20,985

विज्ञान- 18,671

वाणिज्य- 544



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top