Newswahni

कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फबारी दिल्ली समेत आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल वेदर रिपोर्ट…


weather report

Weather Report | Image:
ANI

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली-NCR में बीते दिन हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को फिर ठंडा कर दिया है। आज (2 फरवरी) सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहािमौल। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप खिलने की उम्मीद है। हालांकि ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी।

दिल्ली में 7 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 7 फरवरी तक दिल्ली NCR में मौसम साफ बना रहेगा यानी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के चलते लोगों को फिलहाल कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। दिन का तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस, रात का 10-15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लखनऊ जैसे इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कोहरे की संभावना बनी हुई है। फरवरी में यहां औसत से कम वर्षा की भविष्यवाणी है।

पंजाब-हरियाणा में छाया रहेगा कोहरा

अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ कम होगा। अधिकतम तापमान 17-22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वैसे तो हल्की हवा और साफ आसमान के साथ मौसम अच्छा रहेगा, लेकिन रात में ठंड बढ़ सकती है।

हरियाणा की बात करें तो यहां भी सुबह के समय घने कोहरे की वजह से थोड़ी मुसीबत होगी। राज्य का दिन में तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस, रात में 10 डिग्री सेल्सियस तक। हल्की बारिश (2.3 मिमी) की संभावना है, लेकिन ज्यादातर इलाके सूखे रहेंगे।

वहीं, राजस्थान के जयपुर और उदयपुर में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा, लेकिन पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां  अधिकतम तापमान 22-28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 7-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोहरे की संभावना कम है, लेकिन रात को ठंड बढ़ सकती है।

पहाड़ी इलाकों में जारी रहेगी बर्फबारी

IMD के अनुसार, मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: क्या होता है टैक्स हॉलिडे? वित्त मंत्री ने Budget 2026 में की घोषणा, इससे आकर्षित होंगी विदेशी कंपनियां



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top