Newswahni

दिल्ली समेत राज्यों में बारिश के आसार ने जारी किया अलर्ट जानें कब तक रहेगी कड़ाके की ठंड…



Today Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में IMD ने 30 जनवरी 2026 को ठंड, घना कोहरा और बारिश की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है।

IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-31 जनवरी को ठंडी हवाएं चलेगी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह (20 जनवरी) कोहरा देखा गया, जिससे न्यूनतम तापमान करीब 8-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने दिल्ली-NCR में आने वाले कुछ और दिनों तक सुबह-शाम कोहरे की चेतावनी दी हुई है। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभों (western disturbance) के प्रभाव से 31 जनवरी से 3 फरवरी तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा रहेगा

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। IMD के मुताबिक, UP में सुबह-शाम कोहरा कल तक और रहेगा। बिहार में भी अगले 2-3 दिनों तक कोहरा बना रह सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रहेगा।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर में येलो अलर्ट जारी है। पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमस्खलन का खतरा है। IMD ने लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। 1-2 फरवरी को फिर से बारिश और बर्फबारी की संभवाना जताई जा रही है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभों (western disturbance) के चलते 30 जनवरी की रात से उत्तर भारत में असर देखने को मिलेगा। जिससे 31 जनवरी से हिमालय क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी बढ़ सकती है।लोगों को सलाह दी जाती है कि कोहरे में सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। घर से निकलते वक्त मौसम की जानकारी के लिए IMD का ताजा अपडेट पढ़ सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top