Newswahni

कैमूर में चचेरे भाई ने फरसे से मारकर की हत्या पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी दो आरोपी गिरफ्तार शव नदी किनारे मिला…




रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव में 21 जनवरी 2026 को लापता हुए युवक सोनू कुमार का शव नदी किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी बबलू कुमार ने हत्या की बात कबूल की है। मृतक और आरोपी चचेरे भाई हैं। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 21 जनवरी को सोनू के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपी बबलू कुमार को पकड़ा। छानबीन से जुड़ी तस्वीरें… फरसे के बट से सिर पर की हत्या
पूछताछ में बबलू ने कबूल किया कि सोनू ने उसकी पत्नी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। मना करने के बावजूद जब सोनू नहीं माना, तो बबलू ने फरसे के बट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को नदी किनारे छिपा दिया। हत्या के बाद बबलू ने सोनू का मोबाइल बेच दिया था। पुलिस ने मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर सोनू का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top