टेटिया बंबर| बुनियादी विद्यालय मिल्की में शनिवार को प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला। मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुमन कुमारी ने नए प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि अमरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यालय में लंबे समय तक निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा दी। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता व अनुशासनप्रिय कार्यशैली शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उनके योगदान को विद्यालय परिवार भुला नहीं सकता। वहीं सेवानिवृत्त एचएम अमरेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Source link