Newswahni

मधुबनी में विवाहिता का शव मिला पिता बोले पैसों के लिए दबाव और कार मांग रहे थे ससुराल वाले…




मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र के सिंघवारा गांव में 28 साल की विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान दीपक कुमार की पत्नी माधुरी कुमारी के रूप में हुई है। अरेर थाना पुलिस ने शनिवार शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। एक साल से चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी मृतका के पिता, खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल गांव निवासी ललन ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले सिंघवारा गांव निवासी रमेश ठाकुर के बेटे दीपक कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही माधुरी पर पैसों के लिए दबाव बनाया जा रहा था और पिछले एक साल से चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। ”ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर दी” ललन ठाकुर के अनुसार, शनिवार सुबह उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सिंघवारा आने को कहा। वह अपने कुछ साथियों के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे सिंघवारा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी का शव आंगन में पड़ा देखा। इसके बाद अरेर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। मृतका की एक तीन साल की बेटी भी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पूरा खुलासा हो सकेगा अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने शनिवार रात करीब आठ बजे बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को आवेदन दिया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पूरा खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top