![]()
सहरसा के नगर निगम के वार्ड नंबर 11 में पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड मैनेजर घनश्याम मल्लिक के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से 25,000 रुपये नकद, लगभग 40 ग्राम सोने और 300 ग्राम से अधिक चांदी के जेवरात चुरा लिए। अलमारियों के लॉकर तोड़ माल किया पार घनश्याम मल्लिक ने बताया कि वे बीते गुरुवार को घर बंद कर पूर्णिया जिला गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दो कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। 9 मार्च को बेटे की शादी,बहू के लिए बनवाए थे गहने पीड़ित मैनेजर की पत्नी तारा देवी ने बताया कि उनके बेटे की शादी 9 मार्च को होने वाली है। उन्होंने होने वाली बहू के लिए ये कीमती सोने-चांदी के जेवरात बनवाए थे। चोरी की इस घटना से परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है। थाना अध्यक्ष बोले- सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही घटना की सूचना मिलने के बाद सहरसा सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जो घटना से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
Source link