Newswahni

खगड़िया में युवक की जबरन कराई शादी गाय देखने गया था लोगों ने पहले पीटा फिर बांधकर मंडप में ले गए…




खगड़िया के परबत्ता थाना में एक युवक ने जबरन विवाह और मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। डुमरिया खुर्द गांव निवासी मन्नयम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे अगवा कर पिस्टल के बल पर शादी के लिए मजबूर किया गया। मन्नयम कुमार के अनुसार, यह घटना 29 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे हुई। गांव के ही कमल कुमार राय उन्हें गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव ले गए। इसके बाद उन्हें विभिन्न गांवों में घुमाते हुए सिराजपुर पहुंचाया गया, जहां उनका मोबाइल फोन चार्ज कराने के बहाने ले लिया गया। मारपीट से जुड़ी तस्वीरें… पिस्टल दिखाकर शादी करने का दबाव बनाया
जब युवक ने घर लौटने की जिद की, तो 5-6 लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिस्टल दिखाकर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का कहना है कि उसी रात करीब 11 बजे कुंदन कुमारी से उसका जबरन विवाह करा दिया गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर हस्तक्षेप किया गया और युवक को मुक्त कराया गया। वहीं, लड़की पक्ष ने युवक द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विवाह आपसी सहमति से हुआ है और जबरन शादी कराने का आरोप बेबुनियाद है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे
परबत्ता थाना प्रभारी सुमंत कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हो गई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top