Newswahni

दरभंगा में पागल कुत्ते ने लोगों को काटा बुजुर्ग और बच्चों के लिए बरती जा रही सतर्कता पागल कुत्ते से लोगों में दहशत…




दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा, श्रीपुर बहादुरपुर, मलहीपट्टी, शिवैसिंगपुर, मझौलिया, देवीपुर सहित करीब 12 गांवों में इन दिनों एक पागल कुत्ते का आतंक फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने अब तक करीब 48 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पागल कुत्ता अचानक गांवों में पहुंचकर लोगों पर हमला कर देता है। कुत्ते के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और आए दिन अलग-अलग गांवों से नई घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों पर हमलाकर फरार हो जाता कुत्ता ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता काफी आक्रामक हो गया है और सामने आते ही सीधे हमला कर देता है। लोग जब तक बचने का प्रयास करते हैं, तब तक वह उन्हें काटकर फरार हो जाता है। कुत्ते का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गांव की गलियों में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में ग्रामीण उसे भगाने का प्रयास करते नजर आते हैं, लेकिन कुत्ता खुद को बचाते हुए वहां से निकल जाता है और फिर किसी अन्य गांव में लोगों पर हमला कर देता है।
अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं घायल लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। हालांकि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने से ग्रामीणों में भारी चिंता व्याप्त है। कई लोग डर के कारण घरों से निकलने से भी बच रहे हैं और बच्चों व बुजुर्गों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पागल कुत्ते को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए या उसे नियंत्रित करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह कुत्ता और अधिक लोगों को काट सकता है और किसी की जान भी जा सकती है। इस मामले में अब तक प्रशासन या पशुपालन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर इलाके को इस खतरे से मुक्त कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top