Newswahni

नवगछिया में सड़क हादसा एक परिवार के तीन घायल दो की हालत गंभीर ऑटो में टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन चालक फरार…




भागलपुर के नवगछिया में परबत्ता थाना क्षेत्र की 14 नंबर सड़क पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के 3 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान खगड़िया जिले के झंझरा पसरहा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद, उनकी भाभी अनीता देवी और भतीजा प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, योगेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ परबत्ता गांव में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। गुरुवार सुबह वे खगड़िया लौटने के लिए ऑटो रिक्शा से नवगछिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से ट्रेन पकड़ सकें। इसी दौरान 14 नंबर सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वैन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से भागलपुर के जेएलएनएमसीएच भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, योगेंद्र प्रसाद और अनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि प्रियांशु कुमार की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि पिकअप वैन का चालक दुर्घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top