Newswahni

मोतिहारी में आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर हमला ग्रामीणों ने घंटे तक सरकारी वाहन को घेरा नामजद अज्ञात पर…




मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के खरिहनिया गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली और एक अभियुक्त को विधिपूर्ण हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया। इस मामले में पचपकड़ी थाना पुलिस ने 18 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना गुरुवार को तब हुई जब पचपकड़ी थाना की पुलिस टीम मारपीट के एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने दल-बल के साथ खरिहनिया गांव पहुंची थी। पुलिस टीम में अपर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार पाठक और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। ग्रामीणों ने सरकारी वाहन को घेरा पुलिस ने नियमानुसार अभियुक्त उमेश शाह (निवासी खरिहनिया) और गौरी महतो (निवासी पदुमकेर, थाना पताही) को गिरफ्तार कर सरकारी वाहन में बैठाया। गिरफ्तारी के दौरान गांव के पुरुष और महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने अभियुक्त गौरी महतो को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के इरादे से सरकारी वाहन को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ ने वाहन पर चढ़कर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। अभियुक्त को ले जाने पर दी धमकी भीड़ ने लगभग दो घंटे तक पुलिस टीम और सरकारी वाहन को घेरे रखा और अभियुक्त को ले जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने तत्काल पताही और ढाका थाना को सूचित कर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंचे अतिरिक्त बल के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया गया और पुलिस टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 40 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस के साथ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और अभियुक्त को छुड़ाने के प्रयास के आरोप में 18 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top