Newswahni

दिल्ली में कोहरा और कोल्ड वेवे का डबल अटैक ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट पहाड़ों पर भारी बर्फबारी…



Aaj ka mausam: उत्तर भारत के मौसम में फिर एक बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत 8 राज्यों में बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले 24-48 घंटों में मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। सुबह के वक्त कई अलग-अलग एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम और कोहरे की स्थिति देखी गई। इसके अलावा, उत्तरी हरियाणा, दक्षिणी उत्तराखंड, यूपी, बिहार और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोहरा देखने को मिला।

राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम या रात में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक ऐसे ही बादल छाए रहने की संभावना है। आज दिल्ली का न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश से बिहार तक भी कोहरा

उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में घना कोहरा रहेगा, 1-2 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकल सकती है। IMD ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन 8 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट  

उत्तर भारत के कई राज्यों में अलग अलग अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी (अगले 24-48 घंटे तक), उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी (3 फरवरी तक जारी रहेगी), जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, लद्दाख, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पर्यटक खुश हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यहां मुश्किलें बढ़ा रही है। फिलहाल उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर 3 फरवरी तक जारी रह सकता है। ऐसे में IMD ने लोगों से सतर्क रहने, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और कोहरे में कम विजिबिलिटी के कारण वाहन ध्यान से चलाने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top