Newswahni

औरंगाबाद में जिलास्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान डीईओ बोले शिक्षण को प्रभावी और रोचक बनाता है टीएलएम…




औरंगाबाद स्थित सम्राट अशोक भवन में शुक्रवार को जिलास्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से प्रथम स्थान पर चयनित शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचारों के साथ भाग लिया। यह टीएलएम कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन एवं उर्दू विषयों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए थे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) अमृतेश आर्यन एवं एपीओ सर्वेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए टीएलएम का गहन अवलोकन किया। बेहतर टीएलएम तैयार करने वाले शिक्षकों को दिया गया प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन, पिरामल फाउंडेशन की नेहा कुमारी, प्रथम संस्था के राकेश कुमार गुप्ता तथा डायट दाउदनगर के व्याख्याता नवीन कुमार ने सभी स्टॉलों पर प्रदर्शित टीएलएम का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया और विहित प्रपत्र के आधार पर रेटिंग दी। मूल्यांकन में शिक्षण की सरलता, नवाचार, बच्चों की सहभागिता और सीखने की प्रभावशीलता जैसे बिंदुओं को प्रमुखता दी गई। मूल्यांकन के उपरांत हिंदी विषय में बारुण प्रखंड की सोनल कुमारी गुप्ता, अंग्रेजी में औरंगाबाद के अंसारी शाहरुख, गणित में कुटुम्बा के सोमनाथ प्रसाद, पर्यावरण अध्ययन में नबीनगर की मंजू पांडेय तथा उर्दू में गोह प्रखंड की खुशबू परवीन के टीएलएम को प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया। उत्कृष्ट टीएलएम तैयार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीईओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट टीएलएम के साथ संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाएं राज्यस्तरीय टीएलएम मेला में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों में नवाचार की भावना विकसित होती है और बच्चों के लिए शिक्षण प्रक्रिया और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनती है। टीएलएम मेला में भाग लेने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एपीओ सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, भावना कुमारी, शोभा तिवारी, मृदुला सिन्हा, प्रीतम कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top