Newswahni

इस प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका से अधिक पदों पर निकली भर्ती जानिए लास्ट डेट…



Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रशासनिक सेवा में जाने का सुनहरा मौका है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 103 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अंतर्गत होने वाले भर्ती के लिए परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी। इसमें प्रिलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को राज्य की अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

JPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 14 फरवरी तक भरा जाएगा। आवेदन के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। वहीं, जेपीएससी के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 8 मार्च 2026 है।

इस भर्ती प्रक्रिया में अनारक्षित वर्ग के लिए 50 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 26, अनुसूचित जाति के लिए 7, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 6, पिछड़ा वर्ग के लिए 8 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 6 पद रखे गए हैं।

भर्ती में डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), सहायक नगर आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO), प्रोबेशन पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 42 पद पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP के हैं, जबकि उप समाहर्ता यानी डिप्टी कलेक्टर के 28 पद रखे गए हैं।

अभ्यर्थियों को इन पदों पर अप्लाई करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा पदों पर आयु सीमा वर्ग के अनुसार तय की गई है, जिसकी गिनती 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। 

अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 40 वर्ष और EWS वर्ग के लिए 35 वर्ष रखी गई है। इसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष और पूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top