Newswahni

शादी समारोह के बाद मंडप में लगी आग खगड़िया में ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा दीये से आग लगने की आशंका…




खगड़िया के मानसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-08 में शादी समारोह के बाद मंडप में आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना बबलू साह की बेटी की शादी से जुड़ी है। देर रात सभी वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद परिजन और बाराती खगड़िया शहर स्थित विवाह भवन के लिए रवाना हो चुके थे। इसी दौरान बबलू साह को गांव से मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि उनके घर की छत पर बने शादी के मंडप में आग लग गई है। ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू सूचना मिलते ही वे रास्ते से ही वापस घर लौटे। तब तक आग तेजी से फैलने लगी थी, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी व अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीये से आग लगने की आशंका आग पर समय रहते नियंत्रण पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अगर आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंडप में जल रहे दीये से आग लगने की आशंका है, जबकि कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को भी कारण मान रहे हैं। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। इस संबंध में वार्ड पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमृत राज ने बताया कि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top