Newswahni

लापता शिक्षक की सूचना देने पर इनाम मिलेगा सीबीआई




कोर्ट में पेश की गई लखीसराय थाना की दारोगा अंजली
लखीसराय जिला से गिरफ्तार भोजपुर जिला के आरा शहर निवासी महिला दरोगा अंजली कुमारी को सीबीआई ने पटना कोर्ट में गुरुवार को पेश किया। सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष महिला दारोगा की गिरफ्तारी के कारणों, भोजपुर जिला निवासी शिक्षक कमलेश कुमार के 12.7. 2023 से लापता होने होने में संलिप्तता का उल्लेख किया। दूसरी तरफ इस कांड में सीबीआई ने लापता शिक्षक कमलेश के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपए इनाम और बाइक की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने का घोषणा की है। इस बारे में आरा, पटना, दिल्ली, लखीसराय, गयाजी, कोलकाता, अन्य मेट्रो स्टेशनों और कई राज्यों में इनाम वाले इश्तेहार /नोटिस चिपकाए गए हैं। सीबीआई से अधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके पहले बिहार पुलिस ने कमलेश के बारे में सूचना देने पर ₹50000 का इनाम घोषित किया था। इश्तिहार सीबीआई के पटना के पुलिस अधीक्षक एवं शाखा प्रमुख कार्यालय के तरफ से जारी किया गया है। महिला दारोगा, आरा में अनाईठ मुहल्ला की निवासी है। गुरुवार को दोपहर में लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया, कि महिला दारोगा की गिरफ्तारी की सूचना है। लेकिन, अभी तक गिरफ्तारी के बारे में औपचारिक सूचना नहीं मिली है। लखीसराय पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि लखीसराय थाना के दारोगा अंजली कुमारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। दारोगा के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन किया जा रहा है। निर्देश के अनुरूप कार्य किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top