Newswahni

बेतिया में युवक के हत्यारे नेपाल से गिरफ्तार प्रेम प्रसंग में वारदात सभी आरोपी नाबालिग बाइक भी बरामद…




बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया मन में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और सभी आरोपी नाबालिग हैं। सदर एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि घटना में शामिल चार अभियुक्तों को नेपाल से पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पप्पू शाह की हत्या की गई थी
दरअसल, बुधवार दोपहर नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा बंगला टोला निवासी छोटेलाल शाह के 18 वर्षीय पुत्र पप्पू शाह की चाकू मारकर हत्या की गई थी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को 112 वाहन से गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) बेतिया पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था
घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजनीश कांत प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते मृतक को हरदिया मन बुलाकर उस पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के बाद अभियुक्तों ने मृतक की मोटरसाइकिल गायब कर दी थी, जिसे अब बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top