![]()
महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कल प्लेन क्रैश हो गया। कल सुबह वीएसआर वेंचर्स कंपनी का चार्टर्ड विमान लेयरजेट 45 हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई। डिप्टी सीएम के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी एचसी विदिप जाधव, कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मोत हो गई। वीएसआर वेंचर्स कंपनी दिल्ली में रजिस्टर्ड है। इसके मालिक मुजफ्फरपुर के रहने वाले कैप्टन वीके सिंह हैं। कैप्टन शांभवी प्रचार के समय पटना पहुंची थी कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भाजपा नेताओं को लेकर पटना आ चुके हैं। इससे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता इस विमान से पटना आ चुके हैं। यही फ्लाइट बुधवार को आंध्रप्रदेश के बड़े कारोबारी महेश कुमार रेड्डी को शम्साबाद एयरपोर्ट से लेकर पटना आने वाली थी। पटना में इसकी लैंडिंग का समय कल सुबह 10:30 बजे था और रात 9:30 बजे पटना से उन्हें लेकर टेक ऑफ करना था। हादसा होने की वजह से महेश रेड्डी दूसरे चार्टर्ड विमान से पटना पहुंचे और रात करीब साढ़े सात बजे रवाना हो गए।
Source link