Newswahni

किडनैपिंग केस में लखीसराय थाने की महिला दारोगा अरेस्ट




लखीसराय में पदस्थापित दारोगा अंजली कुमारी को सीबीआई की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। दारोगा अंजली की गिरफ्तारी भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कोल्हरामपुर गांव निवासी निजी शिक्षक कमलेश राय के अपहरण मामले में हुई है। इस संबन्ध में लखीसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि सीबीआई की पूछताछ के लिए अंजली पटना गई थी। उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। वहीं सीबीआई के बिहार-झारखंड के संयुक्त निदेशक राजीव रंजन ने दारोगा अंजली कुमारी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अंजली 2019 बैच की दारोगा है और मूल रूप से आरा नगर के नवादा थाना क्षेत्र स्थित अनाइठ मोहल्ला की रहने वाली है। अंजली की गिरफ्तारी प्रारंभिक तौर पर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर होने की जानकारी सामने आ रही है। सीबीआई गुरुवार को गिरफ्तार दारोगा को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा। बक्सर से हुई थी पहली गिरफ्तारी: शिक्षक कमलेश के अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में दारोगा अंजली की गिरफ्तारी से पहले 19 जनवरी को सीबीआई ने बक्सर जिले के निवासी रूपेश कुमार चौबे को पटना से गिरफ्तार किया था। शिक्षक कमलेश राय 13 जुलाई 2023 से लापता हैं। कमलेश के पिता ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पे पटना हाईकोर्ट में केस दायर किया थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर 28 फरवरी 2024 को सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जिसमें दारोगा अंजली व रूपेश चौबे की गिरफ्तारी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top