
Aadhaar Authentication History: आज लगभग हर जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल होता ही है, चाहें वह बैंक का काम हो या कोई सरकारी काम, मोबाइल सिम लेना हो या कहीं किसी ऐप पर वेरिफिकेशन करना हो। यह हमारे पहचान पत्र से ज्यादा डिजिटल की के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन यहीं से फिर सवाल उठता है कि क्या आपको पता है कि आपका आधार कहां-कहां यूज हो रहा है?
अगर आपको ये जवाब नहीं पता तो आपको ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। क्योंकि, अगर आधार की जानकारी किसी गैर हाथों में आ जाए या किसी गैर ऐप के साथ शेयर हो जाए तो आपके नाम पर ऐसे काम भी हो सकते हैं जिनका आपको अंदाजा तक न हो। हालांकि UIDAI ने एक आपके इस समस्या का समाधान भी कर दिया है। इससे आप घर बैठे यह चेक कर सकते हैं कि आपके आधार का इस्तेमाल कब-कहां और किसलिए हुआ है।
कैसे देखें आधार का यूज कहां हुआ?
आपके इस समस्या का निवारण UIDAI ने पहले ही वेबसाइट पर दिया है। इस खास फीचर का इस्तेमाल के लिए आपको Aadhaar Authentication History पर जाना होगा। यह ठीक आपके कॉल हिस्ट्री की तरह ही होता है, जो आपको सारी जानकारी दे देगा कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है। यहां आपको यह भी दिखता है कि पिछले कुछ महीनों में आपका आधार कब किस तारीख को और किस तरह के वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल हुआ। इसमें बैंक, सरकारी विभाग या किसी और सर्विस से जुड़े ऑथेंटिकेशन का रिकॉर्ड भी होता है।
चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स..
अगर हिस्ट्री चेक करने पर आपको कोई ऐसा रिकॉर्ड दिखता है, जिसे आपने कभी किया ही नहीं यह साफ बताता है कि आपका आधार कहीं गलत जगह इस्तेमाल हुआ है। ऐसे में बिल्कुल भी देरी ना करें, क्योंकि ऐसे मामलों में देरी करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, तुरंत UIDAI को जानकारी दें। इसके लिए आप 1947 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर भी पूरा मामला लिख सकते हैं।
UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का भी ऑप्शन है, जहां आप स्टेप बाय स्टेप अपनी शिकायत सबमिट कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अस्थायी रूप से अपना बायोमेट्रिक लॉक भी कर सकते हैं, ताकि आपकी परमिशन के बिना कोई वेरिफिकेशन न हो सके।