Newswahni

फोरलेन निर्माण से नारायणपुर का नाला बंद ग्रामीणों ने काम रोका जलजमाव से फसलों के बर्बाद होने का खतरा…




भागलपुर के सुल्तानगंज में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के कारण नारायणपुर गांव का मुख्य नाला बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने फोरलेन का काम रोक दिया। नाला बंद होने से गांव और आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान उनके गांव से निकलने वाले मुख्य नाले को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे पानी की निकासी रुक गई है। खेतों में जलजमाव, फसलों के बर्बाद होने का खतरा जलजमाव के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक नाले के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक फोरलेन का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर पहले भी संबंधित विभाग को लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में स्पष्ट रूप से हजारों किसानों की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाला निर्माण की मांग विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द नाला निर्माण नहीं कराया गया, तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। बरसात में जलजमाव बढ़ने से गांव में आवागमन प्रभावित होगा और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदर्शन में दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे और फोरलेन निर्माण एजेंसी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द नाले का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके और फसलें बच सकें। फिलहाल, ग्रामीणों के विरोध के कारण फोरलेन निर्माण कार्य ठप है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top