![]()
नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छोटी अम्मा गांव में 43 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की रात हुई। मृतक की पहचान गाजू चौधरी के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने गाजू चौधरी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। घटनास्थल पर उनकी पत्नी भी मौजूद थी, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वह कपड़े देकर बहाना बनाकर मौके से फरार हो गई। डायल 112 टीम ने बताया कि जब पत्नी को गाड़ी में बैठने के लिए कहा गया, तो वह भाग निकली। पारिवारिक विवाद का मामला डायल 112 पुलिस के अनुसार, मृतक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद हुआ था और थाने में मुकदमा भी दर्ज था। यह मामला पारिवारिक झगड़े से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन गाजू चौधरी की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घर छोड़कर परिवार वाले फरार घटना के बाद से परिवार के किसी भी सदस्य ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है और न ही कोई अस्पताल पहुंचा है। बताया जा रहा है कि मौत के बाद परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने मृतक के एक बेटे को अस्पताल लाया है, लेकिन वह भी कुछ कहने से इनकार कर रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि यह एक संदिग्ध मौत है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
Source link