![]()
भागलपुर में 2 नाबालिग छात्राएं 20 दिन से लापता है। अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। परिजन ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद विधायक ने भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि पटना जाकर बड़े नेताओं से भी बात करेंगे, ताकि जल्द बरामदगी हो। इस दौरान पीड़ित पिता विधायक का हाथ पकड़कर रोने लगे। पुलिस काम कर रही है, लापरवाही पर कार्रवाई होगी विधायक रोहित पांडे ने वरीय पुलिस अधीक्षक से भी मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी हुई है और दोनों नाबालिग छात्राओं को जिले के बाहर भी तलाशा जा रहा है। विधायक ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन यदि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापता छात्रा सोनाक्षी के पिता ने कहा कि घटना के 20दिन बाद आज विधायक घर आए हैं। परिवार को सिर्फ अपनी बच्ची के सकुशल लौटने का इंतजार है। हर दिन बिताना किसी परीक्षा से कम नहीं है। इतने लंबे समय बाद भी बच्चियों का कोई पता न चल पाना गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल, दो नाबालिग छात्राओं का मामला रहस्य है।
Source link