Newswahni

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन



Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में बहुत दुखद हादसा हुआ है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। खबर है कि इसमें उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। इस विमान हादसे में 6 लोगों की मौत बताई जा रही है। हादसा आज (28 जनवरी) सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ। विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए अपनी गढ़ मानी जाने वाली बारामती पहुंच रहे थे। वे वहां चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले थे।

विमान में अजित पवार के अलावा उनके सुरक्षा गार्ड, सहायक और दो क्रू मेंबर (पायलट और सह-पायलट) सवार थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान रनवे पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन रनवे से फिसलकर बाहर चला गया। इसके बाद विमान में आग लग गई और विमान पूरी तरह जलकर आग के गोले में बदल गया। हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं। घटनास्थल पर मलबा बिखरा हुआ है और धुआं उठता दिख रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top