![]()
अपनी गाड़ी पर हूटर और लाल-नीली बत्ती लगाकर राह चलते धौंस दिखाना अधिकारियों को मांगा पड़ेगा। इन गाड़ियों के ड्राइवर बेवजह हूटर बजाते रहते थे। बेगूसराय में 50 से अधिक सरकारी गाड़ी पर हूटर और बत्ती को देख डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। सभी हूटर और बत्ती 24 घंटे के अंदर हटाने का आदेश दिया गया है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि जिले में सरकारी वाहनों पर नियमों के विरुद्ध लगाए गए हूटर (Hooter) एवं बत्ती (बीकन) के उपयोग को गंभीरता से लेते हुए इन्हें तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है। कई जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने सरकारी वाहनों में हूटर एवं बीकन लगाया गया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सभी एसडीओ को सौंपी यह नियमों के पूर्णतः विपरीत एवं गैर-कानूनी है। सभी जिला स्तरीय एवं वरीय पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने सरकारी वाहनों से हूटर एवं बीकन को 24 घंटे के भीतर हटाना सुनिश्चित करें। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सभी एसडीओ को दी गई है। सभी एसडीओ अपने-अपने क्षेत्र में इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराना होगा। एसडीओ को इस संबंध में की गई कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन सीधे डीएम को भेजने का निर्देश दिया गया है। आदेश की कॉपी आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी, सभी डीएसपी एवं डीपीआरओ को भेजी गई है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा डीएम ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। जिला प्रशासन का यह कदम यातायात नियमों की शुचिता बनाए रखने, कानून के समान अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Source link