Newswahni

नालंदा में हादसे में दो युवकों की मौत घायल एक ही बाइक पर सवार थे चारों अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गाड़ी समेत…




नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सरमेरा-मोकामा मार्ग के बड़ी मिसिया गांव के निकट हुई है। मृतकों की पहचान पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के झनकी गांव निवासी स्व. अशोक राम के 23 वर्षीय पुत्र मनु कुमार तथा उसी गांव के नवीन चौहान के 32 वर्षीय पुत्र पुष्पंजय कुमार के रूप में हुई है। घायलों में सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावा गांव के धीरज कुमार और भगवान दास शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चारों युवक मोटरसाइकिल से अपने गांव झनकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को देखकर तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मनु कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुष्पंजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। सरमेरा थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिन्द ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top