Newswahni

पूर्णिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या बदमाशों ने दागी बुलेट गार्ड भाई पर भी की फायरिंग…




पूर्णिया में बदमाशों ने शहर के जाने माने व्यवसायी सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वे कार से उतर ही रहे थे कि बदमाशों ने अंधाधुंध 5 गोलियां बरसाई। इनमें से 3 बुलेट व्यवसायी को जा लगी। जबकि, बचाव में गए प्राइवेट गार्ड और फुफेरे भाई पर भी दो राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के बीच दोनों जान बचाकर भागे। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास की है। मृतक की पहचान शहर के सदर थाना क्षेत्र के खुश्किबाग चौहान टोला निवासी जवाहर यादव के बेटे सूरज बिहारी के रूप में हुई है। सूरज शहर के सबसे बड़े मक्का गोदाम के मालिक थे। मर्डर का आरोप नेवालाल चौक के रहने वाले दो भाई ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर हैं। दोनों स्मैक का गिरोह चलाते हैं। वारदात के बाद से दोनों गिरोह के बदमाशों के साथ फरार हैं। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top