Newswahni

मधुबनी के अंधराठाढ़ी में दो पक्षों में झगड़ा महिला से मारपीट पिस्तौल कान पर सटाई पुलिस ने अवैध हथियार बरामद…




मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि यह घटना झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के धनुखी गांव में हुई। यहां रामकिशन यादव के दो बेटे मनोज यादव और सुबोध यादव ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर पड़ोसी सकलदेव यादव के घर जाकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। पिस्तौल निकालकर कान पर सटा दी
जब सकलदेव यादव अपनी पत्नी को बचाने गए, तो मनोज यादव ने अपने पास रखी अवैध पिस्तौल निकालकर सकलदेव यादव के कान पर सटा दी। हालांकि, वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया और पिस्तौल छीनकर रख ली। इसके बाद अंधराठाढ़ी थाना को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे
अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी और तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया और देसी पिस्तौल बरामद कर ली। जब्ती सूची बनाकर बरामद हथियार को जब्त करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। अभियुक्त फिलहाल घर से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस दौरान एक मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड भी जब्त किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top