Newswahni

मुंगेर में फीट ऊंची बम काली की प्रतिमा बुधवार को हाथी घोड़े और ऊंट के साथ निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा…




मुंगेर शहर में स्थापित 20 फीट ऊंची बम काली की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बेकापुर, बाजा पट्टी और गांधी चौक मेन रोड स्थित लग्न मार्केट में स्थापित तीनों प्रतिमाओं का स्वरूप इस बार भी पहले जैसा रखा गया है। खास बात यह है कि वर्ष 1973 से चली आ रही परंपरा के तहत प्रतिमा की ऊंचाई और स्वरूप में आज तक बदलाव नहीं किया गया है। पांच कलाकारों ने लगातार 30 दिनों की मेहनत से इन भव्य प्रतिमाओं को तैयार किया है। 1973 से कायम है प्रतिमा की परंपरा गांधी चौक पूजा समिति के सदस्य सुमीत कुमार, सुनील कुमार और डब्लू कुमार ने बताया कि वर्ष 1973 में पहली बार यहां बम काली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तब से हर साल उसी ऊंचाई और स्वरूप की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। दर्शन के लिए शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रोशनी और प्रसाद से सजा पूजा स्थल पूजा समितियों की ओर से मंदिरों को आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से भव्य रूप दिया गया है। श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, घी का हलवा और खीर का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। तीनों पूजा स्थलों पर तीन दिनों तक भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हाथी-ऊंट और घोड़ों के साथ निकलेगी शोभायात्रा बुधवार को शहर की तीनों बम काली प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर का भ्रमण करते हुए सोझी घाट पहुंचेगी, जहां गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसमें हाथी, ऊंट, घोड़े, बैंड पार्टी, ढोल-नगाड़े और कीर्तन मंडली आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नगर भ्रमण के दौरान एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मां काली की महाआरती की जाएगी। इस दौरान 56 प्रकार के भोग भी अर्पित किए जाएंगे। रंग-गुलाल के साथ निकली कलश शोभायात्रा इससे पहले सोमवार को तीनों प्रतिमाओं का कलश विसर्जन किया गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए कलश शोभायात्रा निकाली। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top