Newswahni

आलू लगाने से रोका ताे बेटे ने मां को मार डाला किशनगंज के बहादुरगंज में आरोपी अरेस्ट अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा…




किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड के दुर्गापुर बंगामा वार्ड संख्या-9 में पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने अपनी 58 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खेत में आलू लगाने को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी बेटे सहीरुल आलम (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की पहचान खैरुण निशा (58), पति स्वर्गीय जियाउद्दीन के रूप में हुई है। मामले में मृतका के बेटे चिराग अली ने बहादुरगंज थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे खैरुण निशा विशनपुर से घर लौटी थीं। इसके बाद वह अपनी बड़ी बहू अबसरी बेगम के साथ खाना खाने बैठी थीं। इसी दौरान छोटी बहू खेत में आलू लगाने गई। आरोप है कि मंझले बेटे सहीरुल आलम ने उसे आलू लगाने से रोक दिया। मां ने कहा कि यदि वह खेत में आलू लगा रही है तो उसे लगाने दिया जाए। इसी बात पर सहीरुल गुस्सा हो गया और मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बेहोश होने के बाद भी पीटने का आरोप आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सहीरुल आलम ने मां को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। मां के बेहोश होने के बाद भी वह मारपीट करता रहा। इससे उनकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा और शरीर में सूजन आ गई। अस्पताल ले जाने के दौरान मौत परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तो वे घर पहुंचे। परिजन उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने लगे, लेकिन गाड़ी में रखने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि सहीरुल पहले घर के सामान पर कब्जे को लेकर अपने पिता के साथ भी मारपीट करता था। पिता की मृत्यु के बाद वह मां को निशाना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी सहीरुल आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top