Newswahni

कल्याणपुर की पंचायतों में अगलगी परिवारों के घर राख पटाखे से आग लगने की आशंका दमकल और ग्रामीणों ने आग बुझाई…




पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड की तीन पंचायतों में दीपावली के दौरान आग लगने से कई घर जल गए। आग पटाखे से लगने की आशंका जताई गई है। हादसे में घरों में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है। वृतीटोला में छह परिवारों के घर जले राजपुर पंचायत के वृतीटोला में आग लगने से राकेश पासवान, चुलाई पासवान, पारमा पासवान और श्री पासवान समेत छह परिवारों के घर जल गए। आग तेजी से फैल गई, जिससे लोगों को घरों से सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घरों में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। पकड़ी दीक्षित और पिपरा खेम में भी आग पकड़ी दीक्षित पंचायत में आग लगने से एक घर जल गया। वहीं, पिपरा खेम पंचायत के वार्ड नंबर 10 में भी आग से संपत्ति को नुकसान पहुंचा। दमकल और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू सूचना मिलने पर केसरिया और कल्याणपुर थाने की छोटी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। तीनों जगह आग पर काबू पा लिया गया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक दिया गया। पीड़ित परिवारों को राहत का इंतजार आग से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने की व्यवस्था करने की चुनौती है। पीड़ित परिवार प्रशासन से राहत सामग्री और मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। घटना की जानकारी कल्याणपुर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार और केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top