Newswahni

शेखपुरा छठ घाटों पर पुलिस दंडाधिकारी होंगे तैनात गहरे पानी वाले स्थलों पर बैरिकेडिंग और लाल कपड़ा लगाने के निर्देश…




शेखपुरा में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद–कोरियारी नदी घाट और इटहरा छठ घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों की स्थिति, पानी की गहराई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग होगी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गहरे पानी और संभावित खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया। खतरे वाले स्थानों की पहचान के लिए लाल कपड़ा लगाने को भी कहा गया, ताकि श्रद्धालु सतर्क रहें। अर्घ्य के समय मुख्य मार्ग पर ड्रॉप गेट स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर अर्घ्य के समय मुख्य मार्ग पर ड्रॉप गेट लगाने का निर्देश दिया गया। इससे भीड़ और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सकेगी। ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार आवागमन की सुविधा देने को भी कहा गया। घाटों पर पुलिस और दंडाधिकारी होंगे तैनात एसडीएम ने घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती तथा चिकित्सा और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन की नजर एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आवागमन की व्यवस्था पर जिला प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top