Newswahni

भागलपुर में पटाखे की चिंगारी से मकान में लगी आग पार्किंग में रखे एसी और फ्रिज जले मिनट में पहुंची दमकल की टीम…




भागलपुर के आदमपुर पोस्ट ऑफिस के सामने रविवार रात पटाखे से निकली चिंगारी के कारण एक मकान में आग लग गई। आग से पार्किंग में रखे एसी और फ्रिज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। मकान मुकेश कुमार सिंह का है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। 10 मिनट में पहुंची दमकल की टीम जानकारी के अनुसार, पटाखे से निकली चिंगारी मकान की पार्किंग में गिरी, जिसके बाद वहां आग लग गई। आग की लपटें उठती देख फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम सक्रिय हुई और करीब 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और उस पर काबू पा लिया। आग फैलने से रोका गया आग की चपेट में आने से मकान के एक कमरे में रखे एसी और फ्रिज जल गए। हालांकि, दमकल की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को फैलने से रोक लिया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पटाखे की चिंगारी से लगी आग के बाद आसपास के लोग सतर्क हो गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top