Newswahni

सिन्हा कॉलेज में छह दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा अंतिम दिन समावेशी शिक्षा एआई के दौर में शिक्षक की भूमिका और आलोचनात्मक शिक्षण…




औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में छह दिवसीय राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का समापन हुआ। कार्यक्रम UGC-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB), गया के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का विषय ‘विकसित भारत के लिए शिक्षकों का सशक्तिकरण: एआई, भारतीय ज्ञान प्रणाली और समावेशी शिक्षणशास्त्र का एकीकरण’ था। अंतिम दिन समावेशी शिक्षा, एआई के दौर में शिक्षक की भूमिका और आलोचनात्मक शिक्षण पद्धति पर तीन अकादमिक सत्र हुए।
पहले सत्र में उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, शिलांग के प्रो. (डॉ.) बाला आर. डक्कर ने ‘Inclusive Education in NEP 2020’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में समान शैक्षिक अवसर, विविधता के सम्मान और सभी विद्यार्थियों के लिए समावेशी शिक्षण माहौल बनाने पर जोर दिया।
सत्र का संचालन डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मोहम्मद मसउद आलम ने प्रतिवेदन पेश किया और नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
दूसरे सत्र में जी.पी. कॉलेज, औरंगाबाद के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने ‘The Smart Teacher in the AI Era’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में शिक्षकों को तकनीकी दक्षता और नवाचार के साथ आधुनिक शिक्षण विधियां अपनानी होंगी, ताकि पढ़ाई अधिक प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित हो।
इस सत्र का संचालन और प्रतिवेदन सृष्टि तिवारी ने किया। डॉ. राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top