Newswahni

जमुई में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत दूसरा युवक गंभीर हालत में पटना रेफर दोनों फैक्ट्री से काम कर लौट…




जमुई में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को पटना रेफर किया गया। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र में कटौना के पास की है। मृतक की पहचान पाड़ो मटिया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक धर्मेंद्र कुमार, लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के शिवंडीह मननपुर निवासी शिवनंदन यादव का बेटा है। जानकारी मिलने पर धर्मेंद्र के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसे लेकर पटना रवाना हो गए। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार डायल 112 की टीम दोनों को जमुई सदर अस्पताल ले गई थी। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गए। फैक्ट्री में काम करके घर लौटने के दौरान हादसा धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार चंदन कुमार के साथ फैक्ट्री में काम करके बाइक से घर लौट रहा था। कटौना के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। उसके परिवार को सूचना दी गई थी, लेकिन देर रात तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। चंदन का शव रातभर अस्पताल में स्ट्रेचर पर रहा। पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर ली है। मलयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक व कार में सवार लोगों की पहचान में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top